{"_id":"61ddccdf33b57a3b76252ec1","slug":"action-will-be-taken-if-the-weapon-is-not-deposited-raibaraily-news-lko6130332129","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र जमा नहीं किया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र जमा नहीं किया तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव को देखते हुए लाइसेंसी शस्त्रधारकों को शस्त्र जमा करने के निर्देश हैं। इसके बावजूद लोग शस्त्र जमा करने के लिए शस्त्रधारक आगे नहीं आ रहे हैं। पुलिस अफसरों ने थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि जो अपना अपना शस्त्र न जमा करें, उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
जिले में लाइसेंसी शस्त्रों की संख्या 12 हजार 269 है। इसमें से एक शस्त्रधारकों की संख्या 11,527, जबकि दो शस्त्र लाइसेंसधारकों की संख्या 709, तीन शस्त्र लाइसेंसधारकों की संख्या 33 हैं।
1607 सरकारी कर्मचारियों के पास भी लाइसेंसी शस्त्र हैं। कुल मिलाकर अभी तक जिले में चार हजार लोगों ने ही अपने शस्त्र थानों पर जमा किए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर खास जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में लाइसेंसी शस्त्र भी जमा कराए जा रहे हैं, ताकि लाइसेंसी शस्त्र का प्रयोग चुनाव के दौरान न हो सके। पुलिस अफसरों ने थानेदारों से कहा है कि एक पखवारे में हर हाल में सभी शस्त्र जमा करा लिए जाएं।
थाना कुल शस्त्र
कोतवाली 2260
भदोखर 328
मिल एरिया 552
लालगंज 1141
खीरों 420
गुरुबख्शगंज 617
सरेनी 810
डलमऊ 790
ऊंचाहार 377
जगतपुर 233
गदागंज 365
महराजगंज 435
बछरावां 747
हरचंदपुर 419
शिवगढ़ 151
सलोन 430
डीह 366
नसीराबाद 221
सरकारी कर्मचारी 1607
कुल 12,269
विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। लाइसेंसी शस्त्र धारकों से चुनाव के मद्देनजर शस्त्र जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के बाद भी यदि कोई लाइसेंसीधारक शस्त्र जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थानेदारों को शत-प्रतिशत शस्त्र जमा कराने के लिए कहा गया है।
श्लोक कुमार, एसपी