Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action taken against VDO, death certificate will be cancelled

Raebareli News: वीडीओ पर गिरी गाज, मृत्यु प्रमाणपत्र होगा निरस्त

Thu, 11 Sep 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 11 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Action taken against VDO, death certificate will be cancelled
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक में एक ही व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र दो गांवों से जारी करने के मामले की जांच पूरी हो गई है। जांच में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) दोषी पाया गया है। परिवार रजिस्टर में अलग से प्रविष्टि दर्ज करके गलत तरीके से ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी किया है। मामले में वीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के साथ ही मृत्य प्रमाणपत्र को निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जगतपुर ब्लॉक के सराय श्रीबख्श गांव निवासी रजनीश कुमार त्रिवेदी की शिकायत पर हुई थी। जांच में पीड़ित के बाबा श्रीनारायण की मौत उनके आवास (सराय श्रीबख्श) में होने की पुष्टि हुई थी। इस संबंध में 21 जनवरी 2024 को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुआ था। बाद में सलोन क्षेत्र के पारी गांव के एक व्यक्ति ने श्रीनारायण की मौत का मृत्यु प्रमाणपत्र पांच अप्रैल 2024 को जारी करवा लिया। इसमें मौत का स्थान धर्मनगर सांहूकुंआ लिखा था।
विज्ञापन


सीडीओ के आदेश पर कराई गई जांच में स्पष्ट हुआ कि सांहूकुंआ के परिवार रजिस्टर में अलग से प्रविष्टि करके श्री नारायण की मौत का प्रमाणपत्र जारी किया गया। जांच में पाया गया कि सांहूकुंआ से गलत तरीके से मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया गया। डीपीआरओ ने इस संबंध में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी सुनील भास्कर के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा संबंधित प्रमाणपत्र को भी निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि जांच में सांहूकुंआ से बनाया गया मृत्य प्रमाणपत्र गलत मिला है। वीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed