फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   group of ministers inspected the construction of road in raebareli.

Raebareli: सड़क भी खा रहे भ्रष्टाचारी अफसर, मंत्री समूह ने पकड़ा खेल, चौड़ाई कम देख भड़के लोक निर्माण मंत्री

Wed, 14 Sep 2022 06:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2022 06:35 PM IST
सार

निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे मंत्रियों ने बड़ा खेल पकड़ा। उन्होंने 2.39 करोड़ से बने हरचंदपुर-सिरसा घाट मार्ग की नाप कराई गई तो चौड़ाई कम मिली जबकि लागत पूरे की दिखाई गई थी।

विज्ञापन
group of ministers inspected the construction of road in raebareli.
जांच कराते पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने को निरीक्षण पर पहुंचे तीन मंत्रियों के समूह ने कराए जा रहे निर्माण कार्य में बड़ा खेल पकड़ा है। इस दौरान मौजूद लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने 2.39 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे हरचंदपुर-सिरसा घाट मार्ग में गड़बड़ी की आशंका पर माप जोख करायी तो सड़क की चौड़ाई 20 सेंटीमीटर कम मिली।

विज्ञापन


जबकि लागत पूरे सात मीटर की दिखाई गई थी। प्रस्तावित एक किलोमीटर लंबी सड़क सात मीटर की जगह 6.80 मीटर चौड़ी मिलने पर भड़के विभागीय मंत्री ने मौके पर मौजूद प्रांतीय खंड के अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई। मंत्री सूमह की नाराजगी देखकर कुछ अभियंता तो मौके से खिसक निकले।
विज्ञापन


शासन स्तर से गठित लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद, व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल और संसदीय कार्य, चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, मातृ एवं शिशु कल्याण राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री समूह ने सबसे पहले हरचंदपुर-सिरसा घाट मार्गं का निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान मेन चौराहा से करीब 100 मीटर आगे उनका काफिला अचानक रुक गया। वाहन से नीचे उतरे लोक निर्माणमंत्री ने मौके पर बन रही सड़क की माप जोख करायी तो इसका चौड़ीकरण निर्धारित माप से 20 सेंटीमीटर कम मिला।

इस दौरान सड़क निर्माण में इस्तेमाल हुई सामग्री की गुणवत्ता को भी जांचने पर मानकों पर खरी साबित नहीं हुई। इससे नाराज लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद व व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता डीके कुरील को जमकर फटकार लगाई। सड़क निर्माण के बाद मंत्री समूह ने हरचंदपुर थाना परिसर में 1.34 करोड़ से निर्माणाधीन बैरक और आवासों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को जांचा। यहां बैरक के छत पर कराए जा रहे पेंट के साथ ही इस्तेमाल हो रही सामग्री में भी कई खामियां मिली।

गड़बड़ी पर तय होगी जवाबदेही
हरचंदपुर-सिरसा घाट संपर्क मार्ग की गुणवत्ता की जांच के बाद लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सड़कनिर्माण में उजागर हुई गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व अभियंताओं की सीधी जवाबदेही तय होगी। बताया कि किसी भी निर्माण कार्य के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।


रातों रात बनाई सड़क, डाली डस्ट
लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते हरचंदपुर से सिरसा घाट मार्ग का समय पर पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में विभागीय मंत्री समेत अन्य मंत्रियों के निरीक्षण की जानकारी के बाद अभियंताओं ने बीते सोमवार को रातों रात सड़क के अधूरे काम को पूरा कराते हुए इसे पुराना दिखाने के लिए डस्ट तक डाल दी। लेकिन रात में अचानक हुई बारिश के कारण सच्चाई स्वत: ही निरीक्षण के दौरान खुलकर सामने आ गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed