{"_id":"62e2cf879f8e804000403203","slug":"action-raibaraily-news-lko641624417","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट के आड़ में चल रहा था हुक्का बार, पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट के आड़ में चल रहा था हुक्का बार, पांच लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़ा गया हुक्का बार।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। शहर के खालसा चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था। सूचना पर गुरुवार रात पुलिस ने छापा मारकर पांच युवकों को पकड़ लिया।
मौके से पुलिस ने हुक्का, तंबाकू समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट संचालक ही हुक्का बार चलवा रहा था। पुलिस ने सभी के खिलाफ तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
गुरुवार रात करीब आठ बजे सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह को सूचना मिली कि शहर के खालसा चौराहे स्थित रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा है।
सूचना पर कोतवाल ने जहानाबाद चौकी इंचार्ज संजय सिंह के साथ रेस्टोरेंट पर छापा मारा। छापे के दौरान अंदर युवक हुक्का पीते मिले।
कोतवाल ने बताया कि मौके से शहर क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी शुभम उर्फ विक्की, राजकीय कॉलोनी निवासी रिसफ, रोहित त्रिवेदी, सचिन यादव, गल्लामंडी निवासी मो.बाशिफ को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक गौरव सिंह बिना लाइसेंस के ही हुक्का बार चला रहा था। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मौके से पांच हुक्के, तंबाकू, खुला कोयला, चीलम समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है।