{"_id":"62c078e1aa68e86c5427ae19","slug":"action-raibaraily-news-lko6378577119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया व पूर्व प्रधान का 87 लाख का घर कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफिया व पूर्व प्रधान का 87 लाख का घर कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पिंडारीकला गांव के पूर्व प्रधान व शराब माफिया कुंवर प्रवीण सिंह उर्फ केतन का 87 लाख कीमत का मकान कुर्क कर लिया गया।
गैंगस्टर अधिनियम के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इसी साल महराजगंज में शराब पीने से कई लोगों की जान चली गई थी।
इस मामले में पिंडारी कला के पूर्व प्रधान समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। अब गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध के जरिए अर्जित की गई संपत्ति कुर्क की जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार को एसडीएम सालिगराम, सीओ महराजगंज रामकिशोर सिंह, कार्यवाहक महराजगंज कोतवाल संतोष कुुमार ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर पूर्व प्रधान का 87 लाख कीमत का दो मंजिला मकान कुर्क कर लिया।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सदर कोतवाली और मिल एरिया पुलिस की टीम ने बिल्डर मो.फैजान, उसकी पत्नी जेबा और इमरान की 11 करोड़ 30 लाख की भी संपत्ति कुर्क की थी।
नसीराबाद पुलिस ने भी इसी सप्ताह तीन अपराधियों मुन्ना, सलमान और शाहरुख की 31 लाख सात हजार 379 रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है।
एएसपी ने बताया कि अन्य अपराधियों की चल-अचल संपत्ति कुर्क कराने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही गैंगस्टर अधिनियम के तहत शेष अपराधियों की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।