फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

कसा शिकंजा, एक बस और दो निजी एंबुलेंस की सीज

Tue, 05 Apr 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। जिला अस्पताल के पास अवैध रूप से संचालित वाहन स्टैंड के खिलाफ मंगलवार को एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज सिंह और यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता ने अभियान चलाया।
विज्ञापन

जाम की वजह बनी एक बस और दो निजी एंबुलेंस सीज करके सिविल लाइन चौकी में खड़ी करवा दी गईं। कई अन्य वाहनों का भी चालान किया गया। एआरटीओ की कार्रवाई से डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल चौराहे से डीएम आवास चौराहे तक अवैध रूप से संचालित स्टैंड पर वाहन खड़े करके रोज सवारियां भरी जाती हैं। इससे लगने वाले जाम से मरीजों को परेशानियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर मंगलवार को एआरटीओ और पीटीओ की टीम ने मौके पर पहुंच कर वहां मिली एक बस सीज कर दी। बिना फिटनेस मिली दो एंबुलेंस भी सीज करके सिविल लाइन चौकी में खड़ी करवा दी।
एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिला अस्पताल के आसपास खड़े ऐसे वाहन जिनसे जाम लगता हो उन्हें बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed