फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

डीह में प्रशासक ने 32 लाख का किया पेमेंट, शासन ने पकड़ा

Thu, 15 Jul 2021 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। डीह ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिरनावां में प्रशासक द्वारा किए गए करीब 32 लाख रुपये के भुगतान का मामला शासन स्तर पर पकड़ा गया है। मामले में अपर मुख्य सचिव ने डीएम को टीम बनवाकर जांच करवाने के आदेश दिए हैं। प्रशासकों के भुगतान पर शासन के गंभीर होने के बाद मनमाने अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद सहायक विकास अधिकारियों को ब्लॉकों में प्रशासक नियुक्त कर दिया गया था। डीह ब्लॉक के एडीओ (पंचायत) शिवशंकर सिंह को डीह ब्लॉक का प्रशासक नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

इसी तरह अन्य ब्लॉकों में एडीओ को डीएम के स्तर से प्रशासक बनाकर खातों के संचालन का अधिकार दिया गया था। ग्राम पंचायतों का जिम्मा मिलने के बाद जिले में प्रशासकों ने खूब मनमाने ढंग से भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर पर डीह ब्लॉक के बिरनावां गांव का मामला पकड़ में आया है। बिरनावां गांव में एक जनवरी 2021 से 31 मई तक 32,84,417 रुपये का भुगतान किए जाने का मामला पकड़ में आने पर अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने गंभीर रुख अपनाया है।
उन्होंने डीएम को टीम बनवाकर मामले की जांच करवाने के आदेश दिए हैं। यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पकड़ में आती है तो संबंधितों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। हालांकि शासन के गंभीर होने के बाद मनमाने तरीके से भुगतान करने वाले जिले के प्रशासकों में हड़कंप मच गया है।
कई ब्लॉकों में चहेतों को प्रशासकों ने किया पेमेंट
ग्राम पंचायतों का प्रशासक बनाए जाने के बाद एडीओ ने कई ब्लॉकों में मनमाने तरीके से भुगतान किए हैं। अपने चहेतों को तो एक-एक दिन में कई-कई बार भुगतान किया। हालांकि पंचायतीराज विभाग ने मामले को अब तक गंभीरता से नहीं लिया है। यदि जांच सही ढंग से कराई जाए तो कई प्रशासकों की गर्दन फंस सकती है।
भुगतान में कोई गड़बड़ी नहीं: प्रशासक
डीह ब्लॉक के प्रशासक व एडीओ (पंचायत) शिवशंकर सिंह का कहना है कि बिरनावां गांव में भुगतान में कोई गड़बड़ी नहीं की गई है। बड़ी ग्राम पंचायत होने के कारण ज्यादा भुगतान किया गया। मार्च माह में डोंगल के खराब होने के कारण लंबित भुगतान अप्रैल महीने में किए गए हैं।

डीह ब्लॉक के बिरनावां ग्राम पंचायत में प्रशासन द्वारा अधिक भुगतान के संबंध में अपर मुख्य सचिव का जांच कराने से संबंधित पत्र आया है। सीडीओ को टीम बनवाकर जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed