फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

मतदान केंद्र में बवाल करना पड़ा महंगा, मामले में 52 नामजद, 250 अज्ञात पर केस

Tue, 27 Apr 2021 09:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Action
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले में मोहनगंज थाना क्षेत्र के जनापुर मतदान केंद्र में सोमवार को हुए बवाल के मामले में 52 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव में अभी भी तनाव के हालात हैं। पुलिस निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

बवाल के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। मंगलवार को पुलिस ने बवाल करने वालों की शिनाख्त के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। गांव के साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे गांव में दहशत का माहौल है। सन्नाटा पसरा हुआ है और कोई घर से बाहर नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

जनापुर मतदान केंद्र में बूथ संख्या 74, 75 और 76 बनाए गए थे। सुबह से लेकर शाम तक शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चला। मतदान केंद्र में तय अवधि तक मतदाताओं की काफी भीड़ लगी थी, जिससे देर शाम तक मतदान चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मतदान केंद्र में हंगामा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि तोड़फोड़ शुरू हो गई। मतदान केंद्र में तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फूलने लगे। उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई थी। जब तक पुलिस बल पहुंचता, तब तक अराजक तत्वों ने मतदान केंद्र में काफी तोड़फोड़ की।
पोलिंग पार्टियों पर हमला किया और मतपेटी उठा कर बाहर ले आए। मतदान कार्मिकों, पुलिस कर्मियों के घायल होने और मतपेटी से भी छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस बल ने पहुंचते ही लाठियां चलाईं, जिससे भगदड़ मच गई और सभी लोग भाग गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया था।
मोहनगंज थाना प्रभारी जावेद इकबाल ने बताया कि मतदान केंद्र में हुए बवाल के मामले में मौके पर तैनात सब इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने 52 नामजद के साथ 250 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मतदान केंद्र में बवाल करने वालों की शिनाख्त भी कराई जा रही है। जल्दी ही मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तनाव जैसे कोई हालात नहीं है। पुलिस निगरानी कर रही है।
वोट को लेकर हुई मारपीट, दो घायल
तिलोई। थाना मोहनगंज के ग्राम पूरे लाल मिश्र में मंगलवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इसमें महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं।
दो पक्षों में ग्राम प्रधान पद के लिए वोट को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के अवध नारायण और साधना को पीट दिया।

पुलिस पहुंची तो घायलों को छोड़कर बाकी लोग भाग गए। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी तिलोई लाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला ने बताया कि दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण करने से पहले कोविड जांच की गई। दोनों में कोविड के लक्षण पाए गए। दवा देने के बाद दोनों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष जावेद इकबाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed