{"_id":"6037e9c08ebc3e76995e3e2a","slug":"action-raibaraily-news-lko5667472106","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर बीईओ सतांव का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर बीईओ सतांव का रोका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले के सतांव विकास क्षेत्र में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोक दिया गया है। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) की निरीक्षण आख्या पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने एक सप्ताह में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही मानव संसाधन एवं अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्त न कराए जाने के संबंध में साक्ष्यों सहित तथ्यात्मक स्पष्टीकरण तलब किया है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने 27 जनवरी को निर्धारित पैरामीटर्स के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सतांव का निरीक्षण किया था। उपलब्ध कराई गई निरीक्षण आख्या में उल्लेख किया गया है कि बीईओ सतांव का कार्यालय संचालन एवं नेतृत्व कौशल संतोषजनक नहीं है, जो खेदजनक है।
डीजी ने कहा है कि मिशन प्रेरणा एवं आपरेशन कायाकल्प के महत्वपूर्ण लक्ष्यों को निर्धारित समय में प्राप्त करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का मानव संसाधन तथा अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्त किया जाना अत्यंत जरूरी है। इस बारे में कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। महानिदेशक ने कहा है कि महत्वपूर्ण कार्य के प्रति बरती गई घोर लापरवाही एवं शिथिलता के कारण खंड शिक्षा अधिकारी सतांव का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध किया जाता है।