{"_id":"6037e90a8ebc3ee91116d2e0","slug":"action-raibaraily-news-lko5666898169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर में मिली नियुक्ति, अब तक न मिला वेतन, नए-नवेले शिक्षक हैरत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर में मिली नियुक्ति, अब तक न मिला वेतन, नए-नवेले शिक्षक हैरत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में अक्तूबर माह में सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्त हुए 545 शिक्षकों को अब तक वेतन नहीं मिल सका है। वजह यह कि इन सभी के शैक्षिक अभिलेखों को सत्यापन के लिए बोर्ड और विश्वविद्यालय भेजा गया है। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद ही वेतन निर्गत करने किया जाएगा। बगैर वेतन चार महीने से अध्यापक अपनी तैनाती वाले स्कूलों में उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति के लिए पहले चरण की अक्तूबर महीने में काउंसिलिंग कराई गई थी। चयनित शिक्षकों को पहले बीएसए दफ्तर में जॉइन कराया गया था, फिर विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें स्कूलों में तैनाती दे दी गई थी।
विद्यालय आवंटन के बाद 545 सहायक अध्यापकों को पदस्थापन आदेश दिए गए थे। अक्तूबर में नियुक्त हुए सहायक अध्यापक अब वेतन पाने की राह देख रहे हैं, लेकिन अभी वेतन मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
वजह यह कि इन नवनियुक्त शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन कार्य पूरा नहीं हो पाया है। शैक्षिक अभिलेखों को सत्यपान के लिए संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालय को भेजा गया है। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीटीसी, टीईटी जैसे अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है।
हफ्तेभर में जारी हुई वेतन निर्गत करने की दो लिस्टें
नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन निर्गत करने के लिए हफ्तेभर में दो सूची जारी की गईं है, जिनमें 49 लोगों के वेतन निर्गत करने का आदेश दिया गया है। हालांकि अभी इन्हें भी वेतन मिलना शुरू नहीं हुआ है। 18 फरवरी को जारी पहली सूची में 36 शिक्षक और 24 फरवरी को जारी दूसरी सूची में 13 शिक्षक शामिल हैं। ये सभी शिक्षक इसी जिले में शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत थे, जो सहायक अध्यापक भर्ती के अंतर्गत शिक्षक बन गए।
जिले के 60 से अधिक शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका मिला है। इन सभी के अभिलेख पहले से सत्यापित हैं, इसीलिए ब्लाक से मंगाई गई सत्यापन रिपोर्ट के बाद 49 शिक्षकों का वेतन निर्गत करने का आदेश बीएसए ने जारी कर दिया है। उम्मीद है कि इन्हें अगले महीने से वेतन मिलना शुरू हो जाएगा, लेकिन एरियर के लिए इंतजार करना होगा।
जैसे-जैसे होगा सत्यापन, करते रहेंगे वेतन निर्गत
नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन निर्गत करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। वेतन निर्गत करने से पहले अभिलेखों का सत्यापन जरूरी होता है। जैसे-जैसे सत्यापन होता रहेगा, वेतन निर्गत करने का आदेश जारी करते रहेंगे। अभी हाल ही में 49 शिक्षकों के वेतन निर्गत करने का आदेश जारी किया गया है।
-आनंद प्रकाश शर्मा, बीएसए