फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

दुसौती और घुराडीह गांव में बिजली बिल वसूलने जाने से घबराते थे बिजली कर्मचारी, अभियंताओं का छापा, कई बकायेदारों को काटे कनेक्शन

Fri, 29 Jan 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। अमावां ब्लॉक क्षेत्र के दुसौती और घुराडीह में पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने छापा मारा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। एक साथ भारी संख्या में अभियंताओं और कर्मचारियों के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। इससे पहले यहां अराजकतत्वों के भय से कर्मचारी और अभियंता जाने से कतराते थे। अभियंताओं ने 145 बकायेदारों के कनेक्शन कटवाए।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी त्रिपुला राजीव यादव ने बताया कि दुसौती और घुराडीह में ज्यादातर उपभोक्ता बकायेदार है। कई बार यहां के अराजकतत्वों ने मीटर रीडर को मारकर भगा दिया। इस वजह से कर्मचारी और अभियंता जाने से कतराते थे।
विज्ञापन

एक्सईएन घनश्याम के निर्देश पर विद्युत उपकेंद्र उत्तरपारा, त्रिपुला, भुएमऊ, पोरई के कर्मचारियों की टीम के साथ गांव में छापा मारा। इस दौरान 145 लोगों के कनेक्शन काटे गए, 11 लोगों का ओटीएस में पंजीकरण कराया गया। दो लाख राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं से कहा गया है कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। उन्हें बकाया जमा करने के बाद ही जोड़े। अगर कनेक्शन जुड़ा मिला तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस मौके पर अवर अभियंता संजय भारती, विनोद कुमार के अलावा स्थानीय पुलिस का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed