{"_id":"6014508e8ebc3ef9203b6b75","slug":"action-raibaraily-news-lko562191111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 10:30 बजे आरडीएम दफ्तर पहुंचे डीएम, कई कर्मी मिले नदारद, जेई से बोले-लखनऊ से आ रहे हो, निलंबित कर दूं क्या..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 10:30 बजे आरडीएम दफ्तर पहुंचे डीएम, कई कर्मी मिले नदारद, जेई से बोले-लखनऊ से आ रहे हो, निलंबित कर दूं क्या..
विज्ञापन
आरडीए में एडीएम से उपस्थिति रजिस्टर चेक करवाते डीएम वैभव श्रीवास्तव।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। डीएम वैभव श्रीवास्तव और एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष शुक्रवार सुबह 10:30 बजे रायबरेली विकास प्राधिकरण पहुंच गए। सचिव बीपी मौर्या सहित 10 इंजीनियर और कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
देर से कार्यालय पहुंचे जेई केपी सिंह से डीएम ने पूछा-देर से क्यों आए। जेई ने जवाब दिया कि सर... बरखापुर साइट से आ रहे हैं। इस पर वे गुस्सा हो गए और कहा कि लखनऊ से सीधे आ रहे हो, निलंबित कर दूं क्या...। डीएम के नाराज होने के बाद आरडीए दफ्तर में सन्नाटा पसर गया।
शुक्रवार को डीएम आरडीए पहुंच गए। डीएम के पहुंचने के बाद भी सचिव बीपी मौर्या, जेई केपी सिंह सहित कई अभियंता और कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। डीएम ने एडीएम से उपस्थिति रजिस्टर को चेक करवाकर सभी का एक-एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही जवाब मांगा है।
विज्ञापन
डीएम ने सचिव व अन्य इंजीनियरों को निर्देश दिए कि इस तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। समय से सभी लोग कार्यालय पहुंचे। डीएम के वापस लौटने के बाद आरडीए में रौनक आई।