फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

शहर में बन रहे 28 भवनों पर प्रशासन की नजर टेढ़ी, जांच के लिए एसडीएम ने तलब की फाइलें

Thu, 28 Jan 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। शहर में निर्माणाधीन 28 भवनों की जांच एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित ने कराई। जांच में भवनों के वैध न होने की आशंका पर आरडीए के सचिव से संबंधित भवनों की पत्रावलियां तलब की है। आरडीए से भवनों के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में जवाब भी मांगा गया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने टीमें भेजकर शहर के घंटाघर, बुक मार्केट, कानपुर रोड, मधुबन रोड, कचहरी रोड, सत्यनगर सहित अन्य क्षेत्रों में 28 निर्माणाधीन भवनों की जांच कराई। जांच के दौरान भवनों के मालिक भवनों के वैध होने के संबंध में जवाब नहीं दे पाए। मामले में एसडीएम ने आरडीए के सचिव से संबंधित भवनों की पत्रावलियों के साथ ही अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में जवाब मांगा है। प्रशासन के गंभीर होने के बाद आरडीए के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

18 भवनों में एडवांस धन जमा, आरडीए ने वैध नहीं किया
एसडीएम ने जिन भवनों की जांच कराई है। उसमें करीब 18 भवनों के मालिकों ने निर्माण को वैध कराने के लिए एडवांस धनराशि भी आरडीए में जमा कर दी है, लेकिन अब तक भवनों को वैध नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी रोड पर संजीव जायसवाल ने 50 लाख, कोतवाली के सामने राजेश शर्मा ने 1.25 लाख, निषभ शर्मा ने एक लाख, सत्य नगर में सुमित गुप्ता ने एक लाख, मिंटू सरदारन ने एक लाख, सरोज कुमार ने 20 हजार सहित अन्य भवनों के मालिको ने एडवांस धनराशि जमा की है, लेकिन अब तक आरडीए ने भवनों को वैध नहीं किया है। एक भवन का हालांकि मैप पहले से ही पास है।

एसडीएम सदर ने 28 भवनों के निर्माण के संबंध में पत्रावली मांगी है। सभी भवनों का चालान पहले ही किया जा चुका है। इसमें 18 भवनों में कंपाउंडिंग के लिए धनराशि और फाइल जमा है। हाईकोर्ट से कंपाउंडिंग पर रोक लगने के कारण भवनों को वैध करने का काम नहीं हो पा रहा है। एसडीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
बीपी मौर्या, सचिव, आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed