{"_id":"6011b09e8ebc3e3337598e9d","slug":"action-raibaraily-news-lko5618351181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के छापे में 20 स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के छापे में 20 स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर, वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बुधवार को जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को देखा। खीरों सीएचसी में सीएमओ को अधीक्षक के अलावा कोई भी नहीं मिला। खीरों, सेमरी, सरेनी और तेजगांव अस्पताल में सीएमओ को 20 से अधिक लोग गैरहाजिर मिले। सभी का वेतन रोकते हुए नोटिस देकर जवाब मांगा। तेजगांव अस्पताल में गंदगी का अंबार मिलने पर अधीक्षक को फटकार लगाई।
सीएमओ ने बुधवार की सुबह सबसे पहले खीरों सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां अधीक्षक के अलावा सभी डॉक्टर और स्टाफ गैरहाजिर मिले। यहां 15 लोगों को गैरहाजिर करके वेतन रोक दिया। सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा।
सेमरी में अस्पताल में निरीक्षण के दौरान स्टाफ नहीं मिला, लेकिन फोन करने पर सभी लोग टीकाकरण करते मिले। सरेनी सीएचसी में भी पांच लोग गैरहाजिर मिले। तेजगांव अस्पताल में गंदगी का अंबार मिला। अधीक्षक को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए।