{"_id":"5fe0f5888ebc3e3dd0710b44","slug":"action-on-hardoi-secretary-and-order-for-investigation-against-nawabganj-pradhan-raibaraily-news-lko5560834111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई सचिव पर कार्रवाई व नवाबगंज प्रधान के खिलाफ जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई सचिव पर कार्रवाई व नवाबगंज प्रधान के खिलाफ जांच के आदेश
विज्ञापन
रायबरेली। उप निदेशक पंचायतीराज गिरीश चंद्र की जांच में महराजगंज क्षेत्र के हरदोई गांव में विकास कार्यों में लाखों की मनमानी पकड़ में आने के बाद सचिव और प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
इसके अलावा ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने जगतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नवाबगंज के प्रधान के खिलाफ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को जांच सौंप दी है।
उप निदेशक ने 5 दिसंबर को महराजगंज क्षेत्र के हरदोई गांव में जांच की थी। हैंडपंपों की रिबोरिंग, अधूरे प्रसाधन, अंत्येष्टि स्थल के चयन में मनमानी, इंटरलॉकिंग व अन्य सड़कों के निर्माण में मानकों की अनदेखी पकड़ी थी।
विज्ञापन
ह्यूम पाइप खरीदी गई थी, लेकिन मौके पर नहीं मिलीं। बारात घर के मरम्मत के नाम पर भी मनमानी प्रकाश में आई। मामले में उप निदेशक ने ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद अवस्थी और प्रधान आलोक कुमार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
जगतपुर ब्लॉक के नवाबगंज गांव निवासी सूर्यभान सिंह, नीरज सिंह, अजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर ग्राम पंचायत में प्रधान और सचिव पर प्रसाधनों निर्माण, प्रधानमंत्री आवासों के आवंटन, प्राथमिक स्कूल के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट सहित मनरेगा के कार्यों में लाखों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है।
मामले में डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। राही ब्लॉक के सेमरा प्रधान सतींद्र नाथ सिंह ने अपने पिता बिंदेश्वरी को स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रसाधन निर्माण के लिए किस्त दे दी है। जांच में मनमानी पकड़ में आने के बाद डीएम ने प्रधान को नोटिस देकर जवाब मांगा है। प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उप निदेशक ने हरदोई ग्राम पंचायत के सचिव व प्रधान पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। नवाबगंज प्रधान के खिलाफ जांच के लिए डीएम ने जांच अधिकारी नामित कर दिया है। सेमरा प्रधान को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।- उपेंद्रराज सिंह, डीपीआरओ