फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   action on CVO

शासन को भूसे की गलत सूचना देने पर सीवीओ से मांगा जवाब

Wed, 01 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
action on CVO
रायबरेली। जिले में गोवंशों को संरक्षण देने में नाकाम मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कर्णवीर सिंह शासन को भी गलत सूचना दे रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम माला श्रीवास्तव के प्रयास से दान से गो संरक्षण केंद्रों के लिए 19 हजार क्विंटल भूसा जुटाया गया, लेकिन सीवीओ ने शासन को महज नौ हजार क्विंटल भूसा मिलने की सूचना दी। शासन स्तर से गलत रिपोर्टिंग की जानकारी मिलते ही डीएम ने सीवीओ को नोटिस देकर जवाब मांगा।
शासन की मंशा है कि गोवंशों के संरक्षण के लिए लोगों से दान में भूसा लिया जाएगा। डीएम व अन्य अधिकारियों के प्रयास से जिले के लोगों ने भूसा दान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

करीब 19 हजार क्विंटल भूसा एकत्र किया गया। बताते हैं कि सीवीओ ने शासन को महज नौ हजार क्विंटल भूसा दान में मिलने की सूचना दी।
डीएम को शासन स्तर से इसकी जानकारी दी। पत्रावली को चेक कराया तो स्थिति कुछ अलग ही मिली। मामले में डीएम ने सीवीओ कर्णवीर सिंह को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम माला श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक जिले के लोगों ने 19 हजार क्विंटल भूसा दान किया है, लेकिन सीवीओ ने शासन को नौ हजार क्विंटल भूसे दान में मिलने की सूचना भेजी थी। इसी कारण सीवीओ को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। शासन को सही रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed