फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Acid having two brothers 10 years' imprisonment

साली पर तेजाब डालने वाले दो भाइयों को 10 साल की कैद

Mon, 14 Sep 2015 11:24 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
तीन साल बाद साली पर तेजाब फेंकने वाले सगे दो भाइयों को कोर्ट ने 10-10 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। यह फैसला दीवानी कचहरी में अपर सत्र न्यायाधीश आशीष गर्ग ने सुनाया।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले एडीजीसी (क्रिमिनल) ओम प्रकाश के मुताबिक सलोन कोतवाली क्षेत्र के सरायंनाथ मजरे बैरमपुर गांव की सत्या उर्फ सरिता पर 12 सितंबर 2012 की रात तेजाब फेंक दिया गया था।
विज्ञापन


सत्या के अलावा उसकी मां राजकुमारी व खुशी झुलस गई थी। गंभीर रूप से झुलसी सत्या को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना की एफआईआर मृतका के भाई ने लिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विवेचना के बाद मृतका के दो जीजा हीरालाल उर्फ राजू सोनी और गुड्डू सोनी उर्फ अजय सोनी निवासी जूही बबुरिहा थाना जूही कानपुर नगर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।


अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाहों को परीक्षित कराया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने व उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर दोनों भाइयों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में दोष सिद्ध करते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed