{"_id":"67e44e5a6603bb5e480255e7","slug":"acid-attack-victims-condition-worsens-raebareli-news-c-101-1-slko1031-129858-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एसिड अटैक पीड़िता की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एसिड अटैक पीड़िता की हालत बिगड़ी
Thu, 27 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। एसिड अटैक पीड़िता की हालत गंभीर होने पर मंगलवार रात 12 बजे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की माने तो पीड़िता को खाना खाने और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए उसे लखनऊ भेजा गया। आरोपी कोमल ने महिला पर तेजाब फेंकने की बात स्वीकार की है।
बछरावां इलाके की 40 वर्षीय महिला सोमवार देर शाम सब्जी खरीदने के लिए बाजार गई थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले कोमल ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर तेजाब फेंक दिया था। तेजाब से महिला का चेहरा झुलस गया था। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया था।
पुलिस ने घटना के बाद आरोपी कोमल को गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव के पास वह शराब पी रहा था। इसी दौरान महिला बाजार जा रही थी। उसने महिला के साथ छेड़खानी की थी, जिसका महिला ने विरोध किया। इस पर उसने महिला पर बोतल में भरा ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।