{"_id":"c7033935703a9307d1127f8be53be3a5","slug":"accountant-recruitment-results-declared-the-745-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल भर्ती का रिजल्ट घोषित, 745 अभ्यर्थी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल भर्ती का रिजल्ट घोषित, 745 अभ्यर्थी पास
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा में 80 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सूची को जिले की एनआईसी पर अपलोड किया गया है। इसके अलावा अधिक प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्ट्रेट के साथ ही तहसील मुख्यालयों पर बुधवार को सूची चस्पा की जाएगी।
दो महीने पहले लेखपाल की 222 सीटों के लिए भर्ती की परीक्षा कराई गई थी। जिले में 80 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद सोमवार को डीएम को रिजल्ट दे दिया गया था।
साथ ही रिजल्ट की क्रॉस जांच कराकर उसे घोषित करने के आदेश दिए गए थे। शासन से मिले निर्देशों के आधार पर डीएम ने मंगलवार को परीक्षा में पास 745 अभ्यर्थियों की जांच कराई।
विज्ञापन
जांच के बाद देरशाम डीएम की ओर से रिजल्ट घोषित कर दिया गया। जिले की एनआईसी की वेबसाइट (रायबरेली डॉट एनआईसी डॉट इन ) पर रिजल्ट को अपलोड किया जा रहा है।
रिजल्ट बुधवार सुबह से नेट पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा रिजल्ट के प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्ट्रेट व तहसीलों पर पास हुए अभ्यर्थियों की सूची को भी चस्पा की जाएगी।
लेखपाल के तय 222 पदों के सापेक्ष तीन गुना अधिक परीक्षार्थियों को पास किया गया है। इंटरव्यू के माध्यम से 222 पदों को भरा जाएगा। रिजल्ट तो घोषित किया गया है, लेकिन इंटरव्यू की डेट बाद में घोषित की जाएगी।
एडीएम प्रशासन एससी चौधरी का कहना है कि लेखपाल भर्ती की परीक्षा के बाद मंगलवार को पास हुए 745 अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
जिले की वेबसाइट पर सूची को अपलोड कर दिया गया है। बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर भी सूची को चस्पा किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए बाद में डेट घोषित की जाएगी।