फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

Raebareli News: एक्सल टूटने से पिकटप पलटा, छह लोग घायल

Fri, 30 Dec 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
accident
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक्सल टूटने से एक पिकअप हाईवे के किनारे पलट गई। इससे चालक समेत छह लोग घायल हो गए। ये लोग सलोन सब्जी मंडी से सब्जियां खरीदकर डीह की तरफ जा रहे थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे में सड़क पर सब्जियां बिखर गईं।
विज्ञापन

छह लोग शुक्रवार सुबह पिकअप से सलोन मंडी से सब्जियां खरीदने गए थे। सब्जियां लादकर सभी लौट रहे थे। तभी रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर सलोन बाईपास के पास पिकअप का एक्सल टूट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

उस पर सवार रज्जन, राजन निवासी रोखा, छेद्दन निवासी अहलगांव, शरीफ निवासी कचनावां, प्रभाष निवासी डीह व चालक संतोष कुमार घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉ. सत्येंद्र ने रज्जन और छेद्दन की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल बृजेश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौरंग लदा ट्रक पलटा, दो चोटिल, बिजली का खंभा टूटा
परशदेपुर। चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को सलोन-जायस रोड पर पिकअप को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। दोनो को मामूली चोटें आईं। ट्रक चालक जसवंत कुमार व खलासी राजेश कुमार ने बताया कि बांदा से मौरंग लादकर गोरखपुर जा रहे थे। त्रिलोकपुर मोड़ के पास पिकअप को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से एक बिजली का खंभा टूट गया। अभी यह लाइन चालू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed