{"_id":"6364090f89ef766c1e3e1cd1","slug":"accident-raibaraily-news-lko65548566","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बुजुर्ग की जान गई, छात्राएं समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बुजुर्ग की जान गई, छात्राएं समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतांव/महराजगंज। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो छात्राएं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुजुर्ग की मौत से घरवालों में रोना-पिटना मचा है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सतांव गांव निवासी हीरालाल (60) गुरुवार सुबह करीब सात बजे दूध लेकर घर जा रहा था। गुरुबख्शगंज की तरफ से आलू लादकर आ रहे ट्रक ने बुजुर्ग को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
पुलिस ने ट्रक को पोरई गांव के पास कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, महराजगंज कोतवाली बरहुआं के रहने वाले रणछोर गुप्ता की बेटी वर्षा (11), मनसा (13) सलेथू गांव के बाबा सूरदास की कुटी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय साइकिल से पढ़ने जा रही थी। बरहुआं मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे छात्राएं साइकिल समेत खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
इससे छात्राओं के अलावा मोटर सवार राजेश कुमार (22) निवासी माझगवां और चंदन का पुरवा मजरे कोटवा मोहम्मदाबाद के रहने वाले प्रदीप भी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मनसा और राजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिया से टकराई कार, बेकाबू ट्रक पलटने से लगा जाम
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली पुल के पास गुरुवार को एक के बाद एक हादसे हो गए। पहली घटना में कार पुलिया से टकराई। कुछ देर बाद बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं, लेकिन हाइवे पर जाम लगा रहा। इससे आने-जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लखनऊ-प्रयागराज हाइवे पर तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ देर बाद एक ट्रक की स्टेयरिंग फेल होने से हाईवे के किनारे जाकर पलट गया। इससे हाईवे जाम हो गया। जानकारी होने पर पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को बाहर कराया। तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।