फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

कांवडिय़ों की यात्रा देख रही बालिका को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 25 Jul 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
accident
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को कांवड़ियों के जत्थे को देखने के लिए सड़क किनारे खड़ी आठ वर्षीय छात्रा को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोपालपुर अनंतपुर निवासी भागीरथी गुप्ता की आठ वर्षीय पुत्री श्रेया रविवार को घर के बगल स्थित हैंडपंप पर नहाने जा रही थी।
इसी बीच कांवड़ यात्रा निकल रही थी, जिसे देखने के लिए बच्ची सड़क किनारे खड़ी हो गई। तभी सलोन से प्रतापगढ़ की तरफ जा रही सफेद रंग की बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन परिजन बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
डॉक्टर सतेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बच्ची को जब अस्पताल में लाया गया, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed