फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

वाहन की टक्कर से टूटा बूम, रोकी ट्रेन

Tue, 05 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
accident
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार-रायबरेली रेल खंड पर स्थित सवैया धनी रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम फाटक बंद करते समय तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बूम टूट गया।
विज्ञापन

यह घटना उस समय घटी, जब गेटमैन त्रिवेणी एक्सप्रेस को पास कराने के लिए फाटक बंद कर रहा था। बूम टूटने से फाटक बंद नहीं हुआ, जिस पर ट्रेन को आउटर पर रोकना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद धीमी रफ्तार से ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ से प्रयागराज की ओर फर्राटा भर रही त्रिवेणी एक्सप्रेस के आने का मैसेज मिला। इस पर ऊंचाहार-रायबरेली रेल खंड पर सवैया धनी गांव के पास स्थित क्रॉसिंग संख्या 1-ए का फाटक बंद किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेटमैन संतोष कुमार फाटक बंद करके रोड ट्रैफिक रोकने की कोशिश कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन क्रॉसिंग को पार करने के लिए बूम को टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर लगने से रेलवे फाटक का बूम टूट गया।
इसी बीच त्रिवेणी एक्सप्रेस भी नजदीक आ गई, जिसे आउटर पर रोकना पड़ा। लगभग 15 मिनट बाद लोहे की चेन लगाकर रोड ट्रैफिक रोका गया, फिर ट्रेन को धीमी रफ्तार से रवाना किया गया।
गेट टूटने की सूचना के बाद टेक्नीशियन सौरभ कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसे सही किया। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गेट कैसे टूटा, इस बारे में जानकारी नहीं है। गेट में खराबी आ गई थी, जिसे कर्मचारियों की टीम भेज कर सही करा दिया गया है।
दो साल से ट्रेन बंद, यात्रियों को परेशानी
गदागंज (रायबरेली)। कोरोना काल में बंद हुई रायबरेली-कानपुर पैसेंजर ट्रेन अब तक शुरू नहीं हुई है। दो साल से यह ट्रेन बंद है, जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। रायबरेली से ऊंचाहार-डलमऊ-लालगंज होते हुए कानपुर के लिए सुबह एक ट्रेन चलती थी और शाम को लौटती थी।

क्षेत्र के जलालपुर धई स्टेशन पर भी रुकती थी, जिससे काफी संख्या में लोग सफर करते थे। दैनिक यात्रियों के साथ ही व्यापारियों को भी काफी सुविधा मिलती थी। दो साल से ट्रेन बंद है। यहां के लोग सुबह कानपुर जाकर अपना काम निपटाने के बाद इसी ट्रेन से लौट आते थे। गदागंज के व्यापारी इंतजार सिंह, अनिल सविता, कुलदीप कुमार, दीपू मौर्य, राजेश साहू, समर सिंह, प्रदीप मौर्य, पप्पू चौधरी, बबलू चौधरी आदि ने ट्रेन का संचालन शीघ्र शुरू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed