फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

बारिश से कच्ची दीवार ढही, बच्ची की मौत, भाई-बहनें जख्मी

Wed, 11 Aug 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
accident
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कस्बे में बुधवार सुबह बारिश में कच्ची दीवार ढहने से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि भाई व दो बहनें जख्मी हो गईं। घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जायस कस्बे के मसूद गाड़ा निवासी सद्दाम बच्चों के साथ सुबह घर के बाहर चारपाई पर बैठकर चाय पी रहा था। इसी दौरान घर के बाहर की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इससे सद्दाम की तीन वर्षीय बेटी अलीशा उर्फ बिट्टू (3) समेत अन्य बच्चे मलबे में दब गए।
विज्ञापन

आननफानन मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक अलीशा की मौत हो चुकी थी। वहीं उसका भाई सुहैब (5) घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
वहीं दो बहनें को भी मामूली चोटें आईं हैं। बच्ची की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल राजेश सिंह का कहना है कि बारिश के चलते दीवार गिरने से घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

झमाझम बारिश से घरों में घुसा पानी
रायबरेली। जिले में मंगलवार रात और फिर बुधवार सुबह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से कई घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह मकान ढह गए। इससे अफरातफरी रही। बारिश के कारण शहर के सोनिया नगर, नया पुरवा समेत अन्य मोहल्लों में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक झमाझम बारिश के चलते आदर्श नगर मोहल्ला स्थित तालाब उफनाने से पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। सर्वेश कुमार, उदयशंकर, राकेश द्विवेदी, राजकुमार, छेदीलाल ने बताया कि पानी घरों में घुस गया।

सूचना के बाद भी नगर पंचायत के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक पूरे डंमर गांव में उमेश शुक्ला का घर ढह गया। इससे घर का सामान तहस-नहस हो गया। रोझइया भीखमशाह में बसंत कुमार का घर गिर गया। पूरे उसरहा मजरे मनोहरगंज में लाल बहादुर यादव का घर अचानक धराशाई हो गया। एसडीएम ऊंचाहार राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि बारिश के चलते जिन लोगों के घर गिर गए हैं, उन्हें सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed