{"_id":"60f1ac628ebc3e3358725ed9","slug":"accident-raibaraily-news-lko587217239","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर, चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बाबा का पुरवा गांव के निकट कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर होने से चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार को बाबा के पुरवा के निकट लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कार और पिकप में भिड़ंत हो गई। इसमें कार चालक रिंकू पटेल निवासी जिंगना व महेश पटेल निवासी चौबेपुर तथा पिकअप चालक विजय शंकर निवासी नरसिंहपुर कछऊ तथा दीपू निवासी गोकना को गंभीर चोटें आ गई। राहगीरों की मदद से घायलों को जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर सभी चोटिलों का इलाज किया गया।
विजय शंकर की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया। सीएचसी के डॉक्टर लाइक अहमद ने बताया कि चार लोग चोटिल अवस्था में आए थे। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया।