फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर, चार लोग घायल

Fri, 16 Jul 2021 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
accident
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बाबा का पुरवा गांव के निकट कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर होने से चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाबा के पुरवा के निकट लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कार और पिकप में भिड़ंत हो गई। इसमें कार चालक रिंकू पटेल निवासी जिंगना व महेश पटेल निवासी चौबेपुर तथा पिकअप चालक विजय शंकर निवासी नरसिंहपुर कछऊ तथा दीपू निवासी गोकना को गंभीर चोटें आ गई। राहगीरों की मदद से घायलों को जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर सभी चोटिलों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

विजय शंकर की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया। सीएचसी के डॉक्टर लाइक अहमद ने बताया कि चार लोग चोटिल अवस्था में आए थे। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed