{"_id":"60d7622b8ebc3e342479c47b","slug":"accident-raibaraily-news-lko584277839","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक सवार ने श्रमिक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक सवार ने श्रमिक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम मजदूरी कर घर जा रहे श्रमिक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। इस वजह से उसके सिर में ज्यादा चोटें नहीं आईं।
डलमऊ क्षेत्र के मलियापुर मजरे सरांय दिलावर गांव निवासी सुधीश कुमार (35) देर शाम मजदूरी करने के बाद पैदल अपने घर जा रहा था। रायबरेली-डलमऊ राजमार्ग पर गांव के पास मुराई बाग की तरफ से लौट रहे बाइक सवार विकास कुमार निवासी छज्जूपुर ने श्रमिक को जोरदार टक्कर मार दी और खुद बाइक समेत पलट गया।
विज्ञापन
इससे बाइक सवार विकास भी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी डलमऊ पहुंचाया, जहां सुधीश कुमार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि विकास की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मृतक सुधीश कुमार इटावा का रहने वाला था। यहां अपनी ससुराल में रहता था। उसकी मौत से मृतक की पत्नी सुशीला देवी के अलावा बच्चे आकाश, वैष्णवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।