{"_id":"60cb6d768ebc3e323447db9e","slug":"accident-raibaraily-news-lko5828896132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, बरात में शामिल होने उन्नाव जा रहे थे, नाराज लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, बरात में शामिल होने उन्नाव जा रहे थे, नाराज लोगों का हंगामा
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बेकाबू ट्रक ने दो युवकों को रौंद दिया। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार युवक ने सीएचसी में दम तोड़ा।
बाइक सवार युवक बरात में शामिल होने के लिए उन्नाव जा रहा था। घटना से गुस्साए बरातियों ने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि रोड जाम करने का प्रयास किया। ट्रक में जमकर तोड़ फोड़ की।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बसिगवां गांव निवासी गंगा प्रसाद (45) रात में बाइक से अकवारा बिहार उन्नाव बरात में शामिल होने जा रहा था। साथ में उसका साथी रायबरेली शहर के छजलापुर निवासी सूरज प्रसाद भी था।
विज्ञापन
खीरों-गुरुबख्शगंज मार्ग पर बरौला गांव के पास खीरों से गुरुबख्शगंज जा रहे ट्रक ने पहले बाइक और फिर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार गंगा प्रसाद की मौके पर मौत हो गई।
हादसा इतना दर्दनाक था कि उसका शव दो टुकड़ों में बंट गया। उसका साथी सूरज और साइकिल सवार घायल हो गए। साइकिल सवार की सीएचसी खीरों में मौत हो गई। घायल सूरज को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घटना से गुस्साए बरातियों ने हंगामा करते हुए रोड जाम करने का प्रयास किया। इससे अफरातफरी मच गई। ट्रक में तोड़फोड़ भी की। थानेदार बृजमोहन के मुताबिक ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर पर केस दर्ज होगा। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।