{"_id":"60acfd7a8ebc3e9a1d20a027","slug":"accident-raibaraily-news-lko579491518","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में महिला की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में महिला की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां-शिवगढ़। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पहली घटना बछरावां थाना क्षेत्र में हुई। कस्बे के नई बस्ती निवासी मोहम्मद शहीद कालूखेड़ा उन्नाव से अपनी मां सलमा बानो (52) के साथ बछरावां आ रहा था।
जैसे ही वह चुरूआ मंदिर के निकट पहुंचे। तभी सड़क के किनारे खड़ी एक कार के चालक ने गाड़ी का गेट खोल दिया। इससे बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठीं मां सलमा बानो की मौत हो गई।
मृतका के भाई की पांच दिन पहले उन्नाव में मौत हो गई थी। वह वही गईं हुई थीं। तब से वह अपने मायके में थी। उसका बेटा उन्हें वापस लाने गया था। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित गुड़िया गढ़ी मजरे खजुरों के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरिश्चंद्र घायल हो गया। वह अपने गांव बबुरिहा खेड़ा मजरे बिशनपुर से शिवगढ़ आया था।
यहां से वापस लौट रहा था। इसी दौरान हादसे में घायल हो गया। घायल की दो दिन पहले 22 मई को गंगा खेड़ा से शादी हुई थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।