{"_id":"605cc58e8ebc3ec89440db4b","slug":"accident-raibaraily-news-lko571393022","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन देखकर भाग रहा अधेड़ जख्मी, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन देखकर भाग रहा अधेड़ जख्मी, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गाड़ी
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। रेलवे स्टेशन के निकट एक अधेड़ ट्रेन देखकर ट्रैक पर भागते समय गिरकर जख्मी हो गया। ट्रेन के पायलट ने गाड़ी रोक दी। करीब 15 मिनट रुकने के बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हो गई। घायल अधेड़ को हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी छिट्टन मानसिक रूप से बीमार है। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न वह रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर बनी रेलवे क्रासिंग के पास पटरियों के बीच बैठा था।
इसी बीच कानपुर-प्रयाग के बीच चलने वाली ट्रेन आ गई। जिसे देखकर अधेड़ ट्रैक पर भागने लगा और गिरकर घायल हो गया। अधेड़ को भागता देख ट्रेन के पायलट ने गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन
आरपीएफ के सिपाहियों ने घायल अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। लोको पायलट जितेंद्र ने डलमऊ जंक्शन को सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक सुखदेव वर्मा ने बताया कि करीब 15 मिनट बाद ट्रेन रवाना की गई।