फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

तेज रफ्तार बाइक सवार पुलिया से टकराया, जिला अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 21 Feb 2021 08:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
accident
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर लक्ष्मणगंज बाजार के पास शनिवार को तेज रफ्तार बाइक सवार पुलिया से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजू का पुरवा ममजरे नरेनी जिला अमेठी बाइक से रायबरेली की तरफ जा रहा था। लक्ष्मण गंज बाजार के पास पुलिया से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने बताया कि पुलिया से टकराकर युवक घायल हुआ था। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बाइकों की भिड़ंत में भाई-बहन घायल
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे एक बाइक में पर सवार भाई बहन घायल हो गए। बाइक पर सवार अरुण कुमार (17) निवासी सोडासी डलमऊ अपनी बहन सुनीता (32) के साथ डलमऊ स्थित अपने मामा के घर जा रहा था। सीएचसी के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। इससे भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed