फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत में दस लोग घायल

Wed, 17 Feb 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
accident
जगतपुर (रायबरेली)। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर चडरई के पास वाहनों की भिड़ंत में 10 लोग घायल हो गए। पहले स्कार्पियो और ट्रक में भिड़ंत हुई और फिर इसी दौरान एक बाइक आकर ट्रक से जा टकराई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रयागराज के संगम से वापस आ रही स्कार्पियो और ट्रक में चडराई चौराहे के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल भी अनियंत्रित होकर ट्रक में टकरा गई। इस 10 लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक स्कार्पियो पर सवार राम प्रकाश चौरसिया (50) निवासी आलोक नगर, राजकुमार चौरसिया (54) निवासी अलीगंज, एस के शुक्ला (44) निवासी राजीव नगर लखनऊ के अलावा शिवम शुक्ला, मनु कुमार मिश्रा निवासी राजीव नगर, मनतोष अवस्थी, सत्येंद्र यादव निवासी बख्शी का तालाब, आशीष कुमार शुक्ला निवासी त्रिवेणी नगर लखनऊ घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बाइक सवार भोला (40), उसकी पत्नी गीता (39) निवासी घासी का पुरवा थाना गुरुबख्शगंज घायल हुए। घटना के बाद सभी को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया, जहां राम प्रकाश चौरसिया और भोला को जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाल विनोद सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed