{"_id":"601c1e028ebc3e709963d664","slug":"accident-raibaraily-news-lko5631680171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से दर्शन कर सड़क पार कर घर लौट रही मासूम को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से दर्शन कर सड़क पार कर घर लौट रही मासूम को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क पार कर रही पांच साल की मासूम को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के पास हैदरगढ़-महराजगंज रोड के किनारे भुइहारे बाबा मंदिर है, जहां पर भक्तों का मजमा लगता है।
सुबह बरियारपुर गांव की रहने वाली राखी (5) पुत्री रोहित कुमार लोधी सड़क पार कर दर्शन करने के लिए मंदिर जा रही थी। इसी बीच महराजगंज रोड की तरफ से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने राखी को कुचल दिया। हादसे में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राखी परिवार में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से पिता रोहित, मां शिवदेवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। थानेदार धीरेंद्र यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।