{"_id":"587d09f34f1c1b3603eff371","slug":"abusive-remarks-against-modi-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता के खिलाफ परशदेपुर चौकी पुलिस को तहरीर दी है। सीओ चरनजीत सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। मामले में कार्रवाई होगी। एसपी विनय यादव का कहना है कि शिकायत की जांच कराई जा रही है।
परशदेपुर निवासी एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह ने क्षेत्र के बंगला फागूपुर गांव के रहने वाले कांग्रेस नेता शोभनाथ कोरी के खिलाफ सोमवार को परशदेपुर चौकी पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है।
मामले की जांच कर दोषी कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसने एसपी से मिलकर भी पीएम पर की गई टिप्पणी की जानकारी दी और कार्रवाई किए जाने की मांग की। चौकी इंचार्ज राम अवतार ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अमेठी जिले के कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि शोभनाथ कोरी कांग्रेस कार्यकर्ता है और सलोन विधानसभा क्षेत्र से विस चुनाव का दावेदार भी है। मामला संज्ञान में आने पर कार्यकर्ता से जवाब मांगा गया तो उसने कहा कि गलती यह टिप्पणी पोस्ट हो गई। उन्होंने कार्यकर्ता से लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है। उधर, कांग्रेस नेता शोभनाथ कोरी का कहना है कि गलती से फेसबुक पर टिप्पणी पोस्ट हो गई है।