फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A youth pulled the chain in Bhopal Express, arrested

Raebareli News: भोपाल एक्सप्रेस में युवक ने खींची चेन, गिरफ्तार

Mon, 21 Jul 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 21 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A youth pulled the chain in Bhopal Express, arrested
बछरावां (रायबरेली)। रविवार की रात करीब 9:15 बजे प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस लालगंज रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची। तभी अचानक युवक ने चेन पुलिंग कर दी। अचानक चेन खींचने से कोच के पहियों से चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी और धुआं देखकर क्राॅसिंग के पास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


गेट संख्या 175 बी के पास खड़े लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगाें का कहना है कि गाड़ी की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा से अधिक थी। ट्रेन के लोको पायलट ने मामले की सूचना बछरावां स्टेशन मास्टर को दी। चेन पुलिंग कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों को पकड़ लिया। करीब 20 मिनट बाद आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


मीणों ने पकड़े गए युवक को आरपीएफ को सुपुर्द किया। बछरावां आरपीएफ थाने के चौकी प्रभारी एसके राय के मुताबिक रायबरेली के घंटाघर निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता को चेन पुलिंग करने पर गिरफ्तार किया गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





क्रॉसिंग पर आरपीएफ नहीं रहती मौजूद
ग्रामीण संकटा प्रसाद, राममूरत, राहुल व साजन ने बताया कि क्रॉसिंग पर आरपीएफ मौजूद नहीं रहती है। इस वजह से चेन पुलिंग जैसी घटनाएं हो रही हैं। गेट पर सिपाहियों की तैनाती कराने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही रेल विभाग के अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed