{"_id":"6033fa0b8ebc3ee94a2b5870","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-raibaraily-news-lko5662332137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राही (रायबरेली)। थाना क्षेत्र भदोखर में सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसी सीएचसी बेलाभेला पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। युवक घर का एकलौता चिराग था।
बाइक सवार आशीष कुमार (25) निवासी उत्तरपारा मुंशीगंज की तरफ से अपने घर जा रहा था। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कुचरिया गांव के पास रायबरेली से ऊंचाहार की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक का हेलमेट गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आशीष का पिता अर्जुन मौर्य उत्तरपारा गांव में परचून की दुकान चलाता है। मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे ट्रेनी सीओ अभिषेक श्रीवास्तव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। (संवाद)