फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A young man sleeping in the field was killed by an ax

मैदान में सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या

Sat, 07 Dec 2019 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
A young man sleeping in the field was killed by an ax
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात मैदान में सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई। उसके सिर पर तीन बाहर धारदार हथियार से हमला किया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर सीओ सदर, कोतवाल के अलावा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से जांच करके फिंगर प्रिंट लिए। मृतक नशे का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि नशे के दौरान किसी से युवक का विवाद हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस हत्या का केस दर्जकर जांच कर रही है। शहर के बरईपुर निवासी राम प्रताप कुशवाहा (40) घर पर ही रहता था। वह घर से कुछ दूरी स्थित मैदान में ही सोता था। रोज की तरह गुरुवार रात भी राम प्रताप मैदान में सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह राम प्रताप चारपाई पर मृत अवस्था में पाया गया। उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या की गई थी। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
सीओ सदर गोपीनाथ सोनी, सदर कोतवाल अतुल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए। युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
वैसे तो युवक की हत्या की अभी तक कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन अब तक की जांच में करीबियों का हाथ ही पुलिस मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं राम प्रताप कुशवाहा की हत्या से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।भाई राम शिव प्रताप, माता-पिता समेत अन्य परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। भाई का कहना है कि सब अच्छा चल रहा था। पता नहीं यह सब कैसे हो गया।
पुलिस की मानें तो मृतक और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। अनबन होने की वजह से पत्नी अपने मायके हमीरपुर चली गई। तीन बेटियां भी पत्नी के साथ ही चली गई।
घर पर मृतक राम प्रताप कुशवाहा अकेले रहता था। बताया जाता है कि सर्दी होने के बाद भी मृतक मैदान में ही सोता था। नशे का आदी था। इसलिए वहां पर अन्य नशेड़ियों का जमावड़ा रहता था।
इसलिए आशंका जताई जा रही है कि कोई विवाद होने पर ही उसकी हत्या की गई। यही बात पुलिस की जांच में आ रही है। हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस तफ्तीश कर रही है।
सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि मैदान में सो रहे राम प्रताप कुशवाहा की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की गई है। मृतक के भाई शिव प्रताप की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मृतक नशे का आदी था।

इसलिए आशंका जताई जा रही है कि उसके पास आने जाने वाले किसी करीबी का मर्डर में हाथ हो सकता है। कई बिंदुओं पर तफ्तीश चल रही है। जल्द मर्डर का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed