{"_id":"69a343e0985291de1a08a5f1","slug":"a-young-man-sleeping-at-home-was-strangled-to-death-raebareli-news-c-101-1-slko1031-152248-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: घर में सो रहे युवक की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: घर में सो रहे युवक की गला दबाकर हत्या
Sun, 01 Mar 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
बछरावां। रानीखेड़ा गांव निवासी रोशन (29) की शुक्रवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। रोशन की बकरी आरोपियों के घर चली गई थी। बकरी को बांध लिया था। इस पर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी कारण रोशन की हत्या की गई। रोशन के पिता ने तीन भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव निवासी रोशन मजदूरी करते थे। रात में वह घर में सो रहे थे, जबकि चार बहनें, पिता घर के बाहर सो रहे थे। शनिवार सुबह परिजनों की नींद खुली और वह घर के अंदर पहुंचे तो रोशन मृत पड़े थे। गले पर चोट के निशान थे। दोपहर बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि रोशन की गला दबाकर हत्या की गई है।
पिता छेदालाल का आरोप है कि शुक्रवार शाम उनकी बकरी पड़ोसी के घर चली गई थी। पड़ोसी ने बकरी घर के अंदर बांध ली थी। बेटे ने विरोध जताया तो विवाद हुआ था। पड़ोसी उनके बेटे पर छह माह पहले भैंस चुराने का आरोप लगाकर आए दिन विवाद करते थे। इसी रंजिश में रोशन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतक के पिता ने तीन भाइयों नीरज, शत्रोहन, ननके के खिलाफ तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
घर का इकलौता था रोशन
रोशन घर का इकलौता चिराग था। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता व चार बहनें हैं। रोशन की हत्या से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पिता छेदालाल कहते हैं कि मामूली सी बात पर उनके बेटे की हत्या कर दी गई।