{"_id":"68bf36eff1cb341a1c055a2b","slug":"a-young-man-died-of-vomiting-and-diarrhea-raebareli-news-c-101-1-slko1033-140529-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: उल्टी-दस्त से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: उल्टी-दस्त से युवक की मौत
Tue, 09 Sep 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड नंबर तीन में भर्ती मरीज।
रायबरेली। गर्मी से जिले में संक्रामक रोग थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को उल्टी-दस्त की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए रोगी की मौत हो गई। डायरिया और बुखार के 30 से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में भी दो हजार से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। इसमें साढ़े आठ सौ से अधिक मरीज जुकाम, बुखार और उल्टी-दस्त के रहे।
जिले में डायरिया और बुखार को कहर थम नहीं रहा है। शहर के रतापुर निवासी बुद्धीलाल (40) को उल्टी-दस्त होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज क्षय रोग से भी ग्रसित था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा डायरिया और बुखार के चपेट में आने के बाद अक्षवी (4), कलावती (25), रईस (55), पुष्पा (35), सीता (50), आरती (24), शांती (75), रोली (10), रतीपाल (50), गुड्डादेवी (50), सदाशिव (85), ईरानी (40), हर्षित (3), सुमन (40) समेत 30 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया।
उधर, रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी में सुबह से ही मरीज उमड़ पड़े। सुबह सात बजे से ही परचा काउंटर पर मरीजों की लाइन लग गई। ओपीडी कक्षों के बाहर गर्मी में मरीजों ने बारी आने का इंतजार किया। इस दौरान गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दवा के साथ ही पैथोलॉजी के काउंटरों पर भी भीड़ रही। एक्सरे जांच कराने के लिए मारामारी रही। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण लोग बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।