{"_id":"6a1b3923a47e00925c0de288","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-a-wall-under-construction-raebareli-news-c-101-1-slko1031-159076-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: निर्माणाधीन दीवार से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: निर्माणाधीन दीवार से गिरकर युवक की मौत
Sun, 31 May 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 31 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। टेरी मनिया टीकर गांव निवासी अखिलेश कुमार (28) की शुक्रवार देर शाम निर्माणाधीन दीवार से गिरकर मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में रोना पीटना मच गया। गांव निवासी अखिलेश कुमार मजदूरी करते थे। वह स्वयं अपना घर बनवा रहे थे। देर शाम मकान का निर्माण कार्य चल रहा था।
अखिलेश दीवार पर पानी डाल रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से अखिलेश निर्माणाधीन दीवार से नीचे गिर गए। जमीन पर सरिया रखी थी। सरिया लगने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डाॅ. राजीव गौतम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दो साल पहले हुई थी शादी
अखिलेश की दो साल पहले ही शादी हुई थी। अखिलेश की मौत से पत्नी सुनीला समेत अन्य परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं। हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि मौके पर जाकर हादसे की जांच की गई है। निर्माणाधीन दीवार से नीचे गिरकर युवक की जान गई है।