फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A young man climbing in a moving train dies due to grip

चलती ट्रेन में चढ़ रहे युवक की चपेट में आने से मौत

Mon, 09 Dec 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
A young man climbing in a moving train dies due to grip
रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को चलती ट्रेन पर चढ़ रहे एक युवक की कटकर मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। ट्रेन के निकल जाने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को ट्रैक से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के गुलबागंज मजरे खुरेहटी का रहने वाला मुन्नालाल (24) पुत्र जगदीश प्रसाद किसी काम के सिलसिले में शहर आया था। यहां से उसे प्रतापगढ़ की ओर जाना था। रेलवे स्टेशन पहुंचा तो प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी पंजाब मेल छूट गई।
विज्ञापन

दौड़कर उसने ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन के नीचे आ गया। इससे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
जीआरपी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि युवक के पास बरामद आधार कार्ड तथा शैक्षिक प्रमाणपत्र के आधार पर डीह थाने की पुलिस से मदद मांगी गई।
डीह थाने की पुलिस ने ग्राम प्रधान के सहयोग से युवक के घर का पता लगाया। खबर लगते ही परिवारीजन भी रेलवे स्टेशन पहुंच गए, जिससे कोहराम मच गया। जीआरपी एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed