{"_id":"63a005a3e839694a3455850e","slug":"a-school-vehicle-hits-loder-in-salon-kotwali-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: कोहरे के कारण लोडर से भिड़ा स्कूल वाहन, आधा दर्जन बच्चे घायल, चालक वाहन में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: कोहरे के कारण लोडर से भिड़ा स्कूल वाहन, आधा दर्जन बच्चे घायल, चालक वाहन में फंसा
Mon, 19 Dec 2022 01:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 19 Dec 2022 01:54 PM IST
सार
रायबरेली की सलोन कोतवाली में हुए भीषण सड़क हादसे में एक स्कूल वाहन लोडर से टकरा गई। हादसे में करीब छह बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूल वाहन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घने कोहरे के चलते सलोन कोतवाली क्षेत्र के बगहा रेवली संपर्क मार्ग पर स्कूली वाहन और लोडर में भीषण हादसा हो गया। स्कूली वाहन मैजिक और लोडर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में लगभग आधा दर्जन बच्चे जख्मी हो गए। स्कूली वाहन चालक मैजिक में ही फंसा रहा। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से ड्राइवर को बाहर निकाला।
वहीं, मौजूद लोगों ने आननफानन घायल बच्चों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है।