{"_id":"68015303389fca8b5505f5c4","slug":"a-parked-dumper-caught-fire-the-driver-saved-his-life-raebareli-news-c-101-1-rai1002-131168-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खड़े डंपर में लगी आग, चालक ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खड़े डंपर में लगी आग, चालक ने बचाई जान
Fri, 18 Apr 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
लालगंज में डंपर में लगी आग को बुझाते फायरब्रिगेड कर्मी।
- फोटो : संवाद
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के बांदा-बहराइच मार्ग पर स्थित सेमरपहा गांव के पास बुधवार देर रात जाम में फंसे होने के दौरान एक डंपर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। रात करीब दो बजे हुई इस घटना में देखते ही देखते डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया। समय रहते चालक ने डंपर से कूदकर अपनी जान बचा ली।
हमीरपुर जिले के हरिपुर गांव के डंपर चालक रवि ने बताया कि बुधवार को वह मध्य प्रदेश से गिट्टी लादकर बछरावां की तरफ जा रहा था। रास्ते में जाम के कारण उसने डंपर सेमरपहा गांव के पास डंपर खड़ा कर दिया। तभी बोनट से धुआं निकलने लगा और आग लग गई। अंदेशा जताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते उसने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
चालक रवि ने किसी तरह डंपर से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आस पास खड़े अन्य ट्रकों के चालक भी उतर कर मौके पर एकत्र हो गए। इससे घंटे भर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड को टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से डंपर का अगला हिस्सा और टायर पूरी तरह जल गए। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन डंपर को भारी नुकसान पहुंचा है।