फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A new design will be made for the underpass

Raebareli News: अंडरपास के लिए बनेगी नई डिजाइन

Fri, 05 Dec 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 05 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A new design will be made for the underpass
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंचाहार कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले अंडरपास की डिजाइन को लेकर कुछ पेंच फंस गया है। नए सिरे से डिजाइन बनाई जा रही है, जिसके लिए रेलवे अभियंताओं की टीम ने सर्वे किया। इस अंडरपास से गुजरने के लिए चार मीटर चौड़ाई वाले तीन रास्ते होंगे, जिससे आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से यह अंडरपास बनाया जाना है।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंचाहार कस्बे में ओवरब्रिज बना दिया गया था, जिससे क्रॉसिंग पूरी तरह बंद कर दी गई। इससे कस्बा दो हिस्सों में बंट गया। ओवरब्रिज से आने-जाने में काफी असुविधा हो रही है। ओवरब्रिज के बगल में क्रॉसिंग तक सर्विस रोड बनी है, लेकिन क्रॉसिंग बंद होने से लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है, वहीं व्यापारियों को भी काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


इस समस्या को लेकर व्यापार मंडल और नागरिकों ने लगातार आवाज उठाई, तब जाकर अंडरपास बनाने का निर्णय लिया गया। अंडरपास के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। शिलान्यास भी कराया जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कराई जा चुकी है। काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। इस बाबत कहा जा रहा है कि डिजाइन को लेकर कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडरपास से गुजरने के लिए रायबरेली रोड और प्रयागराज रोड से रास्ता मिलेगा, वहीं तीसरा रास्ता एनटीपीसी रोड से भी दिया जाएगा। पहले बनी डिजाइन में तीसरे रास्ते को लेकर कुछ समस्या आ रही है। इसीलिए नए सिरे से डिजाइन बननी है। इसके लिए रेलवे अभियंताओं की टीम ने सर्वे कर लिया है। जल्द ही डिजाइन तैयार हो जाएगी।

छोटे वाहन भी निकल सकेंगे
ऊंचाहार क्रॉसिंग पर बनने वाले अंडरपास की चौड़ाई इतनी अधिक होगी कि छोटे चौपहिया वाहन भी निकल सकेंगे। सर्वे के लिए आई टीम के सदस्यों ने बताया कि अंडरपास का डिजाइन कुछ इस तरह से तैयार किया जा रहा है, ताकि तीनों रास्तों से ट्रैफिक आसानी से निकल सके। यह अंडरपास 16 मीटर लंबा, चार मीटर चौड़ा और तीन मीटर ऊंचा होगा।

अंडरपास से कार, बाइक, ई-रिक्शा समेत छोटे वाहनों के साथ पैदल राहगीर निकल सकेंगे। ट्रक व बस जैसे बड़े वाहनों को ओवरब्रिज के रास्ते निकाला जाएगा। सहायक मंडल अभियंता पवन कुमार का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जो भी दिक्कतें आ रही हैं, उसके निदान के लिए सर्वे करा लिया गया है। जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।


रोजाना गुजरते हैं 10 हजार लोग
ऊंचाहार कस्बे के लगभग 10 हजार लोगों का आवागमन क्राॅसिंग से होता है, लेकिन इन सभी को ओवरब्रिज का सहारा लेना पड़ता है। इससे लंबी दूरी तय करनी होती है। काफी लंबे संघर्ष के बाद अंडरपास बनाने को हरी झंडी मिली। अगस्त महीने में शिलान्यास भी करा लिया गया। इसके बाद भी काम शुरू होने में देरी हो रही है। इससे कस्बावासियों में गुस्सा है।


खासकर व्यापार मंडल में ज्यादा नाराजगी है, क्योंकि अंडरपास न होने से व्यवसाय चौपट हो रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य का कहना है कि अंडरपास बनना बहुत जरूरी है। जिस तरह काम में देरी हो रही है, उससे व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अगर जल्दी काम शुरू नहीं हुआ तो फिर से आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed