फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A man jumped into the house was beaten in a pillar

चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक को खंभे में बांधकर पीटा

Sun, 14 May 2017 12:16 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 14 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
A man jumped into the house was beaten in a pillar
पिटाई के बाद निशान दिखाता युवक - फोटो : अमर उजाला
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को चोरी की नियत से युवक एक घर में घुस गया। इससे ग्रामीणों ने उसको दबोच लिया और उसे खंभे में बांधकर बेरहमी से पीटा। पिटाई से उसके शरीर में चोट के निशान बन गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो युवक की जान बची।
विज्ञापन


उसका सीएचसी में इलाज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आरोपी को जेल भेज दिया। पूरे बरगदहा मजरे रायपुर गौरी निवासी पप्पू सुबह पखरौली से अपने घर साइकिल से जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान घर जाते समय पप्पू शोभवापुर मजरे पखरौली गांव के शिवबरन के घर चोरी की नियत से घुस गया। दिनदहाडे़ चोरी की नियत से युवक के घर में घुसने की जानकारी पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसे खंभे में बांधकर जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसके पीठ में चोट के निशान बन गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी पप्पू को सीएचसी ले जाकर इलाज कराया। कोतवाल का कहना है कि घर मालिक शिवबरन की तहरीर पर आरोपी पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed