{"_id":"688289943ce531be6f06fdd2","slug":"a-girl-got-burnt-due-to-electric-shock-people-blocked-the-road-and-created-ruckus-raebareli-news-c-101-1-slko1032-137719-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: करंट से झुलसी बालिका, सड़क जाम कर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: करंट से झुलसी बालिका, सड़क जाम कर हंगामा
Fri, 25 Jul 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
खीरों में घटना के बाद लगा सड़क पर लगा जाम।
खीरों (रायबरेली)। धान की नर्सरी लदे लोडर पर बैठकर खेत जा रही बालिका सड़क के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। बालिका को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
पुलिस ने जाम खुलवाया तो लोग उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत कराया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। बरौला गांव निवासी राजेश कुमार के खेत में बृहस्पतिवार को धान की रोपाई होनी थी। वह धान की नर्सरी लोडर पर लदवाकर खेत जा रहे थे। धान की नर्सरी के साथ उनकी बेटी पायल (11) भी लोडर पर बैठी थी। रास्ते में बिजली की लाइन गुजरी है, जिसके तार ढीले हैं। इस दौरान पायल लोडर पर खड़ी थी तो तारों के संपर्क में आने से झुलस गई।
घटना से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने बसहा नाले के पास खीरों-रायबरेली मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण संतोष कुमार, रामू, रामबहादुर ने बताया कि तार इतने ढीले हैं कि उनके नीचे से निकलने में डर लगता है। कई बार तार कसवाने के लिए अभियंताओं से शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। उसके बाद ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर जाकर हंगामा किया। वहां भी पुलिस पहुंची और सभी को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उपकेंद्र में रखा सामान, नहीं शुरू कराया काम
बिजली के ताराें को कसवाने, लाइनों के नीचे गार्डिंग बनाने, टूटे क्राॅस आर्म, इंसुलेटर बदलने के लिए 23 लाख रुपये का सामान उपकेंद्र में रखा है। इसके बावजूद काम नहीं शुरू कराया गया। जगह-जगह ढीले तार मौत को दावत दे रहे हैं। कई जगह तार इतने ढीले हैं कि उनके नीचे वाहन निकालने में डर लगता है। यदि समस्या दूर नहीं हुई, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामले की जानकारी हुई है। जमीन से तार के बीच की दूरी छह मीटर से कम नहीं होनी चाहिए। जांच कराई जा रही है। यदि तार ढीले थे, तो संबंधित अभियंता पर कार्रवाई की जाएगी।
-मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल द्वितीय