फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A fan fall on the sleeping student, death from the current

सो रहे छात्र पर गिरा पंखा, करंट से मौत

Tue, 26 Jul 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 26 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
A fan fall on the sleeping student, death from the current
बच्‍चा - फोटो : demo pic
डलमऊ  कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को घर के अंदर सो रहे छात्र पर पंखा गिर गया। इससे उसे करंट लग गया और बालक की मौत हो गई। मृतक माता-पिता का इकलौता था और कक्षा दो में पढ़ता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


सरायं दिलावर गांव निवासी देवनारायण टेम्पो चलाता है। उसका बेटा मनीष कुमार (11) कक्षा दो का छात्र था। दोपहर बाद घर के अंदर कमरे में सो रहा था। इसी दौरान चलता पंखा उसके ऊपर गिर गया। इससे करंट लग गया और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद मां जनक दुलारी कमरे के अंदर पहुंची बेटे को मृत देख दंग रह गई। घटना की जानकारी से आसपास के लोगों का मजमा लग गया। इकलौता बेटा होने के कारण माता-पिता के आंसू नहीं थम रहे हैं। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि पंखा गिरने से बालक को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं  कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को कुएं में गिरने से एक बालक की मौत हो गई। बिझलामऊ गांव निवासी आदित्य (5) सुबह घर के पास खेल रहा था। घर के पास ही एक कुंआ है, जिसमें रेलिंग नहीं बनी है। खेलते हुए आदित्य कुएं में गिर गया।


जानकारी होने पर परिवारीजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि कुएं में गिरने से बालक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed