{"_id":"5797a3444f1c1b890221ed71","slug":"a-fan-fall-on-the-sleeping-student-death-from-the-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे छात्र पर गिरा पंखा, करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहे छात्र पर गिरा पंखा, करंट से मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
बच्चा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को घर के अंदर सो रहे छात्र पर पंखा गिर गया। इससे उसे करंट लग गया और बालक की मौत हो गई। मृतक माता-पिता का इकलौता था और कक्षा दो में पढ़ता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
सरायं दिलावर गांव निवासी देवनारायण टेम्पो चलाता है। उसका बेटा मनीष कुमार (11) कक्षा दो का छात्र था। दोपहर बाद घर के अंदर कमरे में सो रहा था। इसी दौरान चलता पंखा उसके ऊपर गिर गया। इससे करंट लग गया और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ देर बाद मां जनक दुलारी कमरे के अंदर पहुंची बेटे को मृत देख दंग रह गई। घटना की जानकारी से आसपास के लोगों का मजमा लग गया। इकलौता बेटा होने के कारण माता-पिता के आंसू नहीं थम रहे हैं। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि पंखा गिरने से बालक को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को कुएं में गिरने से एक बालक की मौत हो गई। बिझलामऊ गांव निवासी आदित्य (5) सुबह घर के पास खेल रहा था। घर के पास ही एक कुंआ है, जिसमें रेलिंग नहीं बनी है। खेलते हुए आदित्य कुएं में गिर गया।
जानकारी होने पर परिवारीजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि कुएं में गिरने से बालक की मौत हुई है।