फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A child came on the road while playing, got crushed to death by a tractor

Raebareli News: खेलते हुए सड़क पर आया बच्चा, ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Fri, 18 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 18 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A child came on the road while playing, got crushed to death by a tractor
रायबरेली। अमेठी जिले के फुरसतगंज क्षेत्र के ब्रहमनी गांव में बृहस्पतिवार को दर्दनाक घटना हुई। खेलते-खेलते नौ माह का मासूम सड़क पर चला गया। तभी ट्रैक्टर ट्राॅली का पहिया मासूम पर चढ़ गया। उसे तुरंत रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 16 मिनट तक इलाज के बाद मासूम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह ब्रहमनी गांव निवासी अनिल कुमार का नौ माह का बेटा रुद्रांश अचानक घर से बाहर आ गया। घर के लोगों ने ध्यान नहीं दिया। देखते ही देखते बच्चा सड़क पर पहुंच गया। ईंटें लादकर आ रहे ट्रैक्टर ट्राॅली के चालक ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया। पर बचाते-बचाते ट्रैक्टर की अगला पहिया बच्चे पर चढ़ गया।
विज्ञापन


घटना के बाद रुद्रांश के घर में अफरातफरी मच गई। रुद्रांश के ताऊ सुनील कुमार ने सुबह 6.34 बजे बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मासूम की 6.50 बजे मौत हो गई। ताऊ सुनील कुमार का कहना है कि बच्चा खेलते-खेलते सड़क पर आ गया था। अचानक ट्रैक्टर ट्राॅली के चपेट में आकर घायल हो गया था। बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed