{"_id":"683a0496e79fa320210c1d34","slug":"a-case-of-dowry-death-has-been-registered-against-five-people-including-the-husband-raebareli-news-c-101-1-slp1006-134140-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज
Sat, 31 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 31 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार शाम को विवाहिता को गंभीर हालत में फतेहपुर लाया गया था और फिर उन्हें प्रयागराज इलाज के लिए ले जाया रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ससुरालपक्ष पर आरोप लगाया गया था कि विवाहिता को जहर देकर मारा गया है।
फतेहपुर जनपद के हथगाम स्थित सेमरपहा गांव निवासी रामसागर सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अपनी पुत्री यशी सोनी (23) का विवाह सरेनी के चंदूका पुरवा के अंश सोनी पुत्र दिनेश सोनी के साथ 15 फरवरी को कराया था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। वे पांच लाख रुपये, चार पहिया गाड़ी व अंगूठी की मांग कर रहे थे।
बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने यशी के पिता को फोन कर बताया कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है। रामसागर आनन फानन बेटी की ससुराल पहुंचे और उसे गंभीर हालत में लेकर फतेहपुर गए। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उन्हें प्रयागराज रेफर की दिया। रास्ते में उनकी मौत हाे गई।
विज्ञापन
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दामाद अंश सोनी, ससुर दिनेश सोनी, ननद शिल्पा, निशा, नेहा व दीपिका पर दहेज के लिए जहर देकर नव विवाहिता की हत्या करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चलेगी।